अमेरिका में 'खज़ाने' से कम नहीं भारतीय आम, खरीदने के लिए मची होड़; मिनटों में खत्म हो रहा स्टॉक
अमेरिका में भारतीय आमों, खासकर हापुस और केसर की ज़बरदस्त मांग देखने को मिल रही है। एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि एक स्टोर में शाम 4:56 बजे आम पहुंचे और 20 मिनट बाद सारी पेटियां खाली हो गईं। कुछ लोग कह रहे हैं कि अमेरिका में अच्छा भारतीय आम मिलना 'खज़ाने' से कम नहीं है।