अमेरिका में 11 वर्षीय बेटी को पति का बच्चा पैदा करने के लिए मजबूर करने वाली महिला दोषी करार
ओक्लाहोमा (अमेरिका) में 11-वर्षीय बेटी का पति से यौन शोषण कराने की आरोपी मां को एक जूरी ने दोषी पाया है और आजीवन कारावास की सिफारिश की है। लड़की के सौतेला पिता व मां ने लड़की के गर्भवती होने पर बिना डॉक्टर-नर्स की मदद से घर में डिलीवरी कराई। आरोपी पिता को जून-2026 में आजीवन कारावास की सज़ा हुई थी।