अमेरिका में 13 वर्षीय लड़के ने दिखाई नकली बंदूक, असली समझकर पुलिस ने मारी गोली
अमेरिकी पुलिस ने एक 13 वर्षीय लड़के द्वारा नकली बंदूक दिखाए जाने पर उसे असली समझकर फायरिंग कर दी जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना का एक वीडियो सामने आया है। बकौल पुलिस, लूटपाट के मामले में जांच के लिए शुक्रवार रात मृतक समेत 2 किशोरों को रोका गया था क्योंकि उनका चेहरा संदिग्धों से मेल खा रहा था।