अमेरिका में 9 लोगों को ले जा रहा विमान हुआ क्रैश, ज़मीन से टकराते ही बना आग का गोला
फ्लोरिडा (अमेरिका) में एक विमान बीच सड़क पर क्रैश हो गया और इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। Learjet 60 विमान ने टेक्सास से उड़ान भरी थी और वह बहामास जा रहा था। ज़मीन से टकराने के बाद विमान में भीषण आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ जिसका वीडियो सामने आया है।