अमेरिका में अवसादग्रस्त भालू के साथ सेल्फी ले रहे लोग, पुलिस ने जारी की चेतावनी
अमेरिका के फ्लोरिडा में कुछ लोग एक भालू के साथ सेल्फी लेते देखे गए हैं जिसके बाद पुलिस ने चेतावनी जारी कर बताया है कि वह भालू 'अवसादग्रस्त' है। वाल्टन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा, "लोग भालू के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे और वह मूड में नहीं था। कृपया काले भालुओं के पास न जाएं।"