अमेरिका में अश्वेत महिला ने पुलिस से मांगी मदद, पुलिस ने घर में घुसकर उसे ही मारी गोली
इलिनॉय (अमेरिका) में एक अश्वेत महिला ने 911 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी जिसके बाद पहुंचे दो पुलिसकर्मियों में से एक ने उसे घर में घुसकर गोली मार दी। आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, गर्म पानी के बर्तन को लेकर पुलिसकर्मी का महिला से विवाद हुआ था।