अमेरिका में आया भीषण तूफान महज़ 3 सेकेंड में बहा ले गया ₹3 करोड़ का घर
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में समुद्र में आया भीषण तूफान महज़ 3 सेकेंड में तकरीबन ₹3 करोड़ ($3,39,000) के मूल्य का घर बहा ले गया। यह घर 1973 में बना था। बकौल रिपोर्ट्स, इस घर में 4 बेडरूम के साथ 2 बाथरूम और हॉल के साथ किचन भी था। इस घटना के वक्त घर के अंदर कोई भी नहीं था।