अमेरिका में आसमान में आपस में टकराने से बाल-बाल बचे 2 विमान; वीडियो आया सामने

न्यूयॉर्क (अमेरिका) में आसमान में 2 विमान आपस में टकराने से बाल-बाल बच गए जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों विमानों के बीच की दूरी करीब 700 फीट रह गई थी। 'सीबीएस' न्यूज़ के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने एयरपोर्ट पर एक ही रनवे से एक विमान को प्रस्थान जबकि दूसरे को लैंडिंग की अनुमति दी थी।

Load More