अमेरिका में इलाज का बिल ₹22 लाख, भारत में सिर्फ ₹47,000; शख्स बोला- US में बीमार पड़ना सज़ा
अमेरिका में रह रहे एक शख्स ने बताया है कि अमेरिका में इलाज का बिल $23,000 (लगभग ₹22 लाख) आया जबकि भारत में केवल ₹47,000 आया था। उसने बताया, "अमेरिका में जब भी मैंने डॉक्टर से मिलने के लिए कहा तो उन्होंने बस यही कहा कि वे बहुत व्यस्त हैं, अमेरिका में बीमार पड़ना सच में एक सज़ा है।"