अमेरिका में इवेंट के दौरान दर्शकों के 'काशी, मथुरा बाकी है' कहने पर मुस्कुराने लगे पीएम मोदी
अमेरिका में रविवार को प्रवासी भारतीयों के इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने तीसरे कार्यकाल के बड़े लक्ष्यों के बारे में बताने के दौरान दर्शकों ने 'काशी, मथुरा बाकी है' का नारा लगाया जिस पर पीएम मोदी मुस्कुराने लगे। पीएम मोदी ने कहा, "60 साल में पहली बार भारत के लोगों ने ऐसा जनादेश दिया है...जिसका बहुत महत्व है।"