अमेरिका में एस्सार ग्रुप बनाएगा इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया एलान
भारतीय कंपनी एस्सार ग्रुप अमेरिका के आयोवा में करीब $18 बिलियन के निवेश से बड़ा स्टील प्लांट बनाने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को वाइट हाउस में इसकी घोषणा की और इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बताया है। इस प्लांट में 2030 से प्रोडक्शन शुरू होने का अनुमान है।