अमेरिका में कैमरे में कैद हुआ हिरण को निगलते मादा बर्मीज़ अजगर का वीडियो, वैज्ञानिक हुए हैरान
फ्लोरिडा (अमेरिका) में वैज्ञानिकों ने सफेद पूंछ वाले हिरण को निगलते एक मादा बर्मीज़ अजगर का वीडियो रिकॉर्ड किया है। बर्मीज़ अजगर को इतना बड़ा जानवर निगलते हुए देखकर वहां मौजूद वैज्ञानिक हैरान थे क्योंकि अजगर ने अपनी क्षमता से 93% अधिक जबड़ा खोलकर हिरण को निगल लिया। अजगर का वज़न 52 किलोग्राम और हिरण करीब 35 किलोग्राम का था।