अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ रही है: भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि मौजूदा टी20 विश्व कप में अमेरिका की पाकिस्तान पर शानदार जीत ने अमेरिका में क्रिकेट को मज़बूत आधार दिया है। उन्होंने कहा, "क्रिकेट एक धर्म है, जैसा हम अक्सर भारत में कहते हैं। मुझे लगता है कि यह एक शानदार खेल है जिसकी अभी अमेरिका में लोकप्रियता बढ़ रही है।"