अमेरिका में क्रिसमस शो के दौरान भीड़ के बीच गिरे ड्रोन्स, कई लोग हुए घायल
अमेरिका के फ्लोरिडा में क्रिसमस शो के दौरान हवा में ड्रोन्स की टक्कर के बाद कुछ ड्रोन्स लोगों की भीड़ के बीच जा गिरे जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। मामले का वीडियो सामने आया है। एक बच्चे की मां ने बताया कि घटना में उसका बेटा घायल हुआ है और अपनी ज़िंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।