कैलिफोर्निया (अमेरिका) के बॉटेनिकल गार्डन में दुनिया के सबसे बदबूदार फूल टाइटन एरम (अमॉर्फोफैलस टाइटेनम) खिल गए हैं। यह फूल 24-48 घंटे के लिए ही खिलता है। इस फूल को 'कॉर्प्स फ्लावर' भी कहा जाता है जिसकी गंध सड़ी हुई लाश की तरह आती है। इस फूल की सबसे पहले खोज सुमात्रा (इंडोनेशिया) में 1878 में हुई थी।