अमेरिका में घुटने की सर्जरी कराएंगे दलाई लामा, धर्मशाला से हुए रवाना
निर्वासित तिब्बती नेता दलाई लामा अमेरिका में अपने घुटने की सर्जरी के लिए शुक्रवार को धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शनिवार को स्विट्ज़रलैंड पहुंचेंगे और 23 जून को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उनसे मिलने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंची है।