अमेरिका में झरने में डूबने से 25 वर्षीय भारतीय छात्र की हुई मौत

अमेरिका के ट्राइन विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले साई सूर्या अविनाश नामक एक 25-वर्षीय भारतीय छात्र की अल्बानी (न्यूयॉर्क) में एक झरने में डूबने से मौत हो गई है। न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने अविनाश की मौत पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा है, "हम छात्र के शव को भारत ले जाने के लिए हरसंभव सहायता कर रहे हैं।"

Load More