अमेरिका में टाइटेनियम से बने कृत्रिम हृदय के सहारे 8 दिनों तक ज़िंदा रहा मरीज़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के वैज्ञानिकों ने टाइटेनियम से कृत्रिम हृदय तैयार किया है जिसे 58 वर्षीय एक मरीज़ के खराब हृदय की जगह लगाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, इस कृत्रिम हृदय ने मरीज़ के शरीर में 8 दिनों तक उत्कृष्ट तरीके से काम किया जिसके बाद उसे मानव हृदय से ट्रांसप्लांट किया गया।