अमेरिका में ट्रंप पर हुए हमले के दौरान मारा गया शख्स था पूर्व अग्निश्मन प्रमुख
अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में आयोजित चुनावी रैली में पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर हुए हमले के दौरान मारे गए शख्स की पहचान पूर्व अग्निश्मन प्रमुख कोरी कॉम्पेरेटोरे के रूप में हुई है। गवर्नर जोश शापिरो ने रविवार को कहा कि कोरी एक हीरो की तरह मरे। कोरी की पत्नी के मुताबिक, उन्हें अपने परिवार को बचाने के दौरान गोली लगी।