अमेरिका में ठंड में 'जलती हुई' पटरियों पर चलती हैं ट्रेनें, सामने आया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें रेल की पटरियों पर जलती आग के ऊपर से ट्रेन गुज़रती नज़र आ रही है। वीडियो में बताया गया है कि यह मामला शिकागो (अमेरिका) का है जहां भीषण ठंड में रेलवे पटरियों पर जमी बर्फ को पिघलाने के लिए ट्रैक पर आग जलाई जाती है ताकि ट्रेन डिरेल न हो।