अमेरिका में तेज़ी फैल रही 'किसिंग बग' बीमारी, CDC ने जारी की चेतावनी
अमेरिकी सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने चेतावनी जारी की है कि अमेरिका के 32 राज्य तेज़ी से फैल रही 'किसिंग बग' बीमारी की चपेट में हैं। ट्रायटोमाइन कीड़े के काटने से ट्रायपैनोसोमा क्रूज़ी नामक पैरासाइट शरीर में प्रवेश कर जाता है जिससे यह बीमारी होती है। इसके लक्षणों में बुखार, थकान, सिरदर्द, डायरिया, उल्टी आदि शामिल हैं।