अमेरिका में तेज़ रफ्तार वाहन ने भीड़ को रौंदा, 20 से ज़्यादा लोग हुए घायल
अमेरिका के लॉस एंजेलिस के ईस्ट हॉलीवुड में एक तेज़ रफ्तार वाहन ने भीड़ को रौंद दिया जिससे 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, घटना में करीब 5 लोगों की हालत नाजुक है जबकि 8-10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।