अमेरिका में तूफान के बीच 50 किमी पैदल चलकर बेटी की शादी में पहुंचा शख्स

साउथ कैरोलाइना (अमेरिका) में शख्स डेविड जोन्स अपनी बेटी एलिज़ाबेथ की शादी में शामिल होने के लिए तूफान के बीच करीब 50 किलोमीटर पैदल चलकर वैन्यू पर पहुंचा। शख्स के मुताबिक, तूफान के कारण गाड़ी चलाकर जाना संभव नहीं था इसलिए उसने पैदल चलने का फैसला किया। डेविड ने कहा, "बेटी से कहा था कि मुझे कोई रोक नहीं सकता।"

Load More