अमेरिका में तेलंगाना के 22 वर्षीय छात्र की गोली मारकर की गई हत्या
शिकागो (अमेरिका) में पेट्रोल पंप पर पार्ट टाइम काम करने वाले एक 22 वर्षीय भारतीय छात्र की बदमाशों ने शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान तेलंगाना के खम्मम ज़िले के रहने वाले साईं तेजा नुकारापु के रूप में हुई है। परिजन के मुताबिक, साईं तेजा अमेरिका में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था।