अमेरिका में दुकान से चोरी हो गईं ₹26.23 लाख की लाबुबू डॉल्स
अमेरिका में लॉस एंजिलिस के एक स्टोर से ₹26.23 लाख के मूल्य के वायरल खिलौने लाबुबू डॉल्स की चोरी का मामला सामने आया है। द गार्जियन के अनुसार, यह चोरी पहले से नियोजित की गई थी और इसे चोरों के एक समूह द्वारा अंजाम दिया गया है। स्टोर ने हाल ही में लाबुबू में पुनः स्टॉक की घोषणा की थी।