अमेरिका में नाइट क्लब व एक घर के बाहर गोलीबारी में 7 लोगों की हुई मौत, कई घायल
अलबामा (अमेरिका) के बर्मिंघम में शनिवार की रात एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। इसके अलावा एक घर के बाहर हुई गोलीबारी में एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।