अमेरिका में प्राइड परेड में महिला को मुक्का मारने वाले करोड़पति बैंकर ने किया सरेंडर
एबीसी न्यूज़ के मुताबिक, अमेरिका में प्राइड परेड के दौरान एक महिला को मुक्का मारने के आरोपी करोड़पति बैंकर जोनाथन काये (52) ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पिछले महीने घटना का वीडियो वायरल हुआ था जिसको लेकर लोगों ने काफी नाराज़गी जताई थी और काये को 'मोएल्स ऐंड को इंवेस्टमेंट बैंक' से इस्तीफा देना पड़ा था।