अमेरिका में प्रेमिका की हत्या के आरोप में भारतीय छात्र जर्मनी में गिरफ्तार
अमेरिका में प्रेमिका की हत्या के आरोपी भारतीय छात्र को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, छात्र की प्रेमिका उससे रिश्ता खत्म करने की योजना बना रही थी। हत्या के बाद आरोपी अमेरिका से फरार हो गया था। जांच के दौरान उसके जर्मनी पहुंचने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।