अमेरिका में पहाड़ों पर टहलने निकला था कपल, अचानक दिखी रहस्यमयी गुफा; तस्वीरें कीं शेयर
अमेरिका के आयवा राज्य में एक कपल को पहाड़ों की चढ़ाई करने के दौरान एक गुफा जैसी संरचना मिली और उन्होंने इसकी तस्वीरें रेडिट पर शेयर कर पूछा, "यह आखिर है क्या?" कई लोगों ने कहा कि यह वास्तव में एक 'रूट सेलर' (पारंपरिक ठंडी भूमिगत भंडारण जगह) है। दरअसल, यह छोटी सी गुफा पहाड़ी दीवार के अंदर बनी थी।