inshorts

अमेरिका में बंद हुआ TikTok

वीडियो शेयरिंग प्लैटफॉर्म टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून के प्रभावी होने के कुछ घंटे पहले ही टिकटॉक ने अमेरिका में अपनी सेवाएं रोक दी हैं। टिकटॉक ने कहा, "निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वह पदभार संभालने के बाद टिकटॉक को फिर से शुरू करने के लिए मिलकर काम करेंगे। कृपया हमारे साथ बने रहें।"