अमेरिका में बारिश के बाद सड़कें हुई जलमग्न, बहते दिखे कचरे; यूज़र्स ने भारत से की तुलना
न्यूयॉर्क (अमेरिका) में भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई और सड़कें जलमग्न हो गईं। सामने आए ऑनलाइन वीडियोज़ में पानी के ऊपर कचरे के बैग बहते हुए दिखे। भारी बारिश की वजह से ट्रेन सेवाएं भी बाधित हैं। भारतीय यूज़र्स ने इसकी तुलना अपने देश से करते हुए अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।