अमेरिका में बढ़े सिखों और हिंदुओं के खिलाफ नफरत से जुड़े अपराध; FBI रिपोर्ट में खुलासा
FBI के अनुसार, 2025 में अमेरिका में हेट-क्राइम की कुल घटनाएं 7% घटकर 10,606 हो गईं जो 2024 में 11,404 थीं। हालांकि, कुल गिरावट के बावजूद सिखों और हिंदुओं के खिलाफ ऐसे अपराधों में बढ़ोतरी हुई। सिखों के खिलाफ हेट-क्राइम में 24% से अधिक (152 से बढ़कर 189) जबकि हिंदुओं के खिलाफ 28% (25 से बढ़कर 32) की वृद्धि हुई।