अमेरिका में भारतीय मूल के कपल को रिश्तेदार से जबरन काम करवाने को लेकर हुई जेल
अमेरिका में भारतीय मूल के कपल को अपने एक रिश्तेदार (कज़न) को स्कूल में दाखिला दिलाने के बहाने अमेरिका लाकर 3 साल से अधिक समय तक जबरन गैस स्टेशन व स्टोर में काम करवाने को लेकर करीब 11 साल जेल की सज़ा मिली है। कपल ने रिश्तेदार के इमिग्रेशन दस्तावेज़ अपने पास रखे थे और उसे अक्सर प्रताड़ित करते थे।