अमेरिका में मेटा के खिलाफ ट्रायल हुआ शुरू, बदल सकता है फेसबुक-इंस्टाग्राम के काम करने का तरीका
अमेरिका में मेटा के खिलाफ ट्रायल शुरू हुआ है जिसमें फेसबुक-इंस्टाग्राम पर युवाओं को आदी बनाने के लिए डिज़ाइन किए जाने का आरोप है। बकौल रिपोर्ट्स, फैसले से दोनों प्लेटफॉर्म का काम करने का तरीका बदल सकता है। बकौल मेटा के पूर्व अधिकारी आर्टुरो बेजर, कंपनी ने बच्चों पर प्लेटफॉर्म के बुरे असर को लेकर चेतावनियों को नज़रअंदाज़ किया है।