अमेरिका में मंदिर में हमले की साज़िश रचने वाले युवक की गिरफ्तारी का वीडियो आया सामने
सामने आए एक वीडियो में पुलिस 19-वर्षीय अलेक्जेंड्रोस पापोराकिस को गिरफ्तार करते हुए दिखाई दे रही है। आरोप है कि उसने इलिनॉय (अमेरिका) में हिंदू मंदिर में भारतीयों को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी करने की योजना बनाई थी। हालांकि, उसकी बंदूक जाम हो जाने और एक सहकर्मी द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद हमले को नाकाम कर दिया गया।