अमेरिका में मामूली बात पर भारतीय शख्स को मारा गया मुक्का, हुई मौत
अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक भारतीय बुज़ुर्ग को मामूली बात पर हुए विवाद में एक स्थानीय शख्स ने मुक्का मार दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोटल चलाने वाले भारतीय बुज़ुर्ग की घटना के दिन कचरा उठाने को लेकर स्थानीय शख्स से कहासुनी हुई थी। स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।