अमेरिका में राष्ट्रपति बाइडन की यात्रा के दौरान सीक्रेट सर्विस एजेंट से हुई लूट
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की लॉस ऐंजिलिस की यात्रा के दौरान अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट से कथित तौर पर बंदूक दिखाकर लूटपाट की गई है। स्क्रिप्स न्यूज़ के मुताबिक, घटना बीते शनिवार रात 9:30 बजे घटी थी जब एजेंट अपने काम से लौट रहा था। बकौल पुलिस, एजेंट ने लुटेरों से मुठभेड़ की कोशिश की और गोली भी चलाई।