अमेरिका में रह रहे NRI कपल ने बताई ₹8 करोड़ कर्ज़ में डूबने की कहानी
अमेरिका में रह रहे NRI कपल ने $8,50,000 (लगभग ₹8 करोड़) के कर्ज़ में डूबने की कहानी बताई है। कपल ने बताया कि इसमें घर का $400,000, इन्वेस्टमेंट प्रॉपर्टी का $270,000, किचन का $150,000, क्रेडिट कार्ड का $30,000 कर्ज़ शामिल है। कपल का लक्ष्य है कि वे खर्चे घटाकर आगामी 1,200 दिनों में खुद को कर्ज़ मुक्त बना लेंगे।