अमेरिका में रह रही भारतीय महिला ने 1 साल में चुकाया ₹80 लाख का स्टूडेंट लोन
अमेरिका में रह रही एक भारतीय महिला ने बताया है कि उसने मास्टर्स डिग्री करने के लिए लिया $100,000 (₹80 लाख) का लोन 1 साल के भीतर चुका दिया। उसने बताया, "मैं माता-पिता पर बोझ नहीं डालना चाहती थी..दिमाग में हमेशा यही विचार रहता था...एमेज़ॉन में इंटर्नशिप और रिसर्च असिस्टेंट...के वेतन से काफी मदद मिली...परिवार का साथ मेरी ताकत रहा।"