अमेरिका में शुरू हुई महाछंटनी, 6000 और लोगों की जाएगी सरकारी नौकरी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में आंतरिक राजस्व सेवा (आईआरएस) के 6,000 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने की उम्मीद है जो कि एजेंसी का 6% है। बकौल रिपोर्ट्स, एक आईआरएस कर्मचारी ने बताया है कि यह कदम टैक्स-फाइलिंग सीज़न के बीच लिया गया है। यह छंटनी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बजट में कटौती के प्रयास का हिस्सा है।