अमेरिका में शख्स ने ₹3.3 लाख में खरीदा टेलर का साइन किया हुआ गिटार, फिर उसे तोड़ा
अमेरिका में एक बुज़ुर्ग शख्स ने नीलामी के दौरान सिंगर टेलर स्विफ्ट का साइन किया हुआ गिटार $4,000 (₹3.3 लाख) में खरीदा और फिर उसे तोड़ दिया। मामले का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें शख्स हथौड़े से गिटार के टुकड़े-टुकड़े करते दिख रहा है। वीडियो स्विफ्ट के राष्ट्रपति चुनाव के लिए कमला हैरिस का समर्थन करने के बाद आया है।