अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हुआ ईंटों से हमला, टूटी खिड़कियां; अंदर मौजूद थे श्रद्धालु व पुजारी
ओहायो (अमेरिका) में शुक्रवार को श्रद्धालु और पुजारी की मौजूदगी के दौरान श्रीस्वामीनारायण हिंदू मंदिर वड़तालधाम पर ईंटों से हमला हुआ जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। 'कोएलिशन ऑफ हिंदूज़ ऑफ नॉर्थ अमेरिका' (COHNA) ने घटना की निंदा करते हुए ज़िम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी।