अमेरिका में हिंदुओं ने बांग्लादेश में हिंसा के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
अमेरिका में हिंदुओं ने बांग्लादेश में हिंसा के खिलाफ रविवार को विरोध प्रदर्शन किया जिसमें भारतीय मूल के अमेरिकी व बांग्लादेशी हिंदू शामिल हैं। इन लोगों ने अमेरिकी प्रशासन से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गौरतलब है कि शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश में हालात बहुत खराब हैं।