अमेरिका के उत्तरी एरिज़ोना में एक विमान हादसा हुआ है जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और विमान पूरी तरह से जल गया है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब सीएसआई एविएशन कंपनी का विमान एक मरीज़ को लेने के लिए अस्पताल जा रहा था और एयरपोर्ट पर उतरते समय प्लेन क्रैश हो गया।