अमेरिकी मीडिया ने माना भारत का दमखम, कहा- सैन्य टकराव में पाकिस्तान पर भारी पड़ा
अमेरिका के 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से कहा गया है कि हालिया टकराव के दौरान पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और एयरफील्ड्स को निशाना बनाने में भारत अपने पड़ोसी देश पर भारी पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, पहले और बाद की हाई-रेज़ोल्यूशन तस्वीरों में भारतीय हमलों से पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को हुआ नुकसान साफ-साफ दिख रहा है।