अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद Nasdaq हुआ धड़ाम, Dow Jones में 1000 से अधिक अंकों की गिरावट
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के परिणामों के बाद गुरुवार को Nasdaq में 5% तक की भारी गिरावट दर्ज की गई जबकि Dow Jones 1000 से अधिक अंक गिर गया। Broadcom, Nvidia, Tesla और SpaceX के शेयर 9% तक गिर गए। CNBC के मुताबिक, ट्रेडर्स द्वारा टेक स्टॉक्स की बिकवाली के चलते अमेरिकी शेयर बाज़ार में ज़ोरदार गिरावट आई है।