अमेरिकी महिला के पास हैं सबसे ज़्यादा सॉफ्ट टॉयज़, दर्ज हुआ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

इलिनोइस (अमेरिका) की सबरीना डॉसमैन के पास दुनिया में सबसे अधिक सॉफ्ट टॉयज़ हैं। सबरीना के पास स्क्विशमैलो का सबसे बड़ा संग्रह है जिसकी कुल संख्या 17 दिसंबर 2023 तक 1,523 थी और सबरीना के इस संग्रह ने उन्हें गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2025 में स्थान दिलाया है। सबरीना ने जनवरी 2018 में सॉफ्ट टॉय इकठ्ठा करना शुरू किया था।

Load More