अमेरिकी महिला ने बताईं भारत की 5 'सबसे अजीब' चीज़, कहा- मैं हैरान हो गई
भारत में रह रही एक अमेरिकी महिला ने यहां की ज़िंदगी से जुड़ी 5 ऐसी बातें साझा की हैं जो उन्हें 'बिल्कुल हैरान कर देने वाली' लगीं। इनमें 'प्रेग्नेंट होने पर जन्म से पहले बच्चे का जेंडर रिवील ना करना', 'भारत की देर रात तक चलने वाली सामाजिक संस्कृति', 'कुछ घरों में इस्तेमाल होने वाला वॉटर हीटिंग सिस्टम' शामिल हैं।