अमेरिकी राजदूत सर्जियो ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, छुए गणपति के पैर
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "यहां होना सम्मान की बात है...यहां की ऊर्जा अविश्वसनीय है...अगर आप यहां नहीं हैं तो...इसे शब्दों में बताना मुश्किल है।" सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गोर गणपति की मूर्ति के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखे।