अमेरिकी राष्ट्रपति किस तरह देते हैं परमाणु हथियार चलाने की अनुमति?
अमेरिकी सरकार के मुताबिक, अमेरिका के परमाणु हथियारों के उपयोग को अधिकृत करने का एकमात्र अधिकार राष्ट्रपति के पास है जो उनके कमांडर-इन-चीफ की संवैधानिक भूमिका में निहित है। वह मिलिट्री लीडर्स से सलाह ले सकते हैं लेकिन राष्ट्रपति के निर्णय को लागू करना सेना के लिए अनिवार्य है। राष्ट्रपति को अमेरिकी कांग्रेस की सहमति लेने की आवश्यकता नहीं होती।